सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी परिसर रिसोर्स सेंटर एवं विद्यालयों में शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
छपरा 26 सितंबर 2026
सेवा ही संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला पदाधिकारी सारण के आदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के दिशा निर्देश में जिले के सभी कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर (CRC) एवं विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। तदनुसार जिला शिक्षा कार्यालय (समग्र शिक्षा), सारण के तत्वावधान में दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित "सेवा ही संकल्प अभियान" की निर्धारित कार्ययोजना के आलोक में आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेन्टर (CRC) एवं विद्यालय स्तर पर व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आज आयोजित प्रमुख गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:
**1. भाषण एवं चित्रकला का प्रदर्शन व चयन**
'प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत के संकल्पना' थीम पर विद्यालय स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा CRC स्तर पर भाषण एवं चित्रकला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। पारदर्शी मूल्यांकन के आधार पर प्रखंड संसाधन केन्द्र (BRC) स्तर की प्रतियोगिता हेतु प्रारंभिक विद्यालयों से चित्रकला में 3-3 उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं माध्यमिक विद्यालयों से भाषण प्रतियोगिता में 3-3 प्रतिभागियों का चयन सुनिश्चित किया गया।
**2. महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर परिचर्चा**
जिले के सभी विद्यालयों में प्रातःकालीन चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) के दौरान 'महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा' विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई, जिसके माध्यम से छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा विधिक व सामाजिक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
**3. कैरियर काउन्सिलिंग सत्र**
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ग 09 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कैरियर काउन्सिलिंग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को भविष्य के विविध शैक्षणिक विकल्पों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
**4. सामुदायिक सहभागिता एवं सेवा चित्र प्रस्तुति**
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए सेवा चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों को अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत कर साझा किया गया।
**5. दस्तावेजीकरण एवं अग्रिम चरण**
जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (नोडल पदाधिकारी) की देखरेख में कार्यक्रमों का समुचित दस्तावेजीकरण, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित की गई है। CRC स्तर से चयनित प्रतिभागी आगामी **30 सितंबर 2026** को प्रखंड संसाधन केन्द्र (BRC) स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
21 views | Saharsa, Bihar | Sep 26, 2026