करछना: वीरपुर के श्रीमती जैपत्ति देवी इंटर कॉलेज में नकल विहीन यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारी पूरी।
22 फरवरी दिन गुरुवार से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है। करछना क्षेत्र के वीरपुर स्थित श्रीमती जैपत्ति देवी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक पुष्पराज सिंह यादव ने बताया कि, नकल विहीन परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर विद्यालय की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।वॉइस रिकॉर्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरा की निगरानी रहेगी।