करछना: अमिलों गांव में कच्चे खपरैल घर की दीवाल अचानक ढहने से दबकर महिला की मौत,मचा हड़कंप।
करछना थाना क्षेत्र के अमिलों गांव में बुधवार को कच्चे खपरैल घर की दीवार अचानक ढहने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी आशीष विश्वकर्मा की पत्नी पुष्पा देवी बुधवार को घर के अंदर काम कर रही थी। उसी दरमियान घर की दीवार ढहने से हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहरा मच गया।