करछना: मछहर का पूरवा गांव के सामने बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर टहल रहे 11वीं कक्षा छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत।
करछना क्षेत्र के मछहर का पूरवा गांव के सामने सड़क पर टहल रहे 11वीं कक्षा का छात्र निखिल यादव 16 वर्ष पुत्र गुलाब यादव निवासी देवरी कला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो कोहरा मच गया। मृतक निखिल यादव मंगलवार को मछहर का पुरवा गांव में मामा के यहां गया था। गुलाब यादव बीते कई वर्षों से गुजरात के एक निजी कंपनी में कार्यरत है।