करछना: करछना तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 147 शिकायतें नहीं हुई एक भी शिकायती पत्र का समाधान।
करछना तहसील में मंगलवार को SDM जागृति अवस्थी की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।क्षेत्र से आने वाले फरियादियों ने कुल 147 शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका। इससे क्षेत्र से आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा,और संपूर्ण समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया।