करछना: नैनी स्थित नए पुल के पास चलती हुई डंफर को मार्ग पर छोड़कर भागा चालक, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टला
नैनी क्षेत्र के नए पुल के पास मंगलवार को उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक डंफर चालक चलती हुई गाड़ी मार्ग पर छोड़कर भाग गया, हालांकि ड्राइवर कौन था और वह चलती हुई गाड़ी छोड़कर क्यों भागा किसी ने नहीं देखा। वही गाड़ी के पीछे रही ट्रैफिक पुलिस ने डंफर को अचानक मार्ग पर आता देख समय रहते लोगों को पहले ही रोक लिया। और पास जाकर देखा तो उसमें कोई नहीं था।