मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग अभियान के दौरान रविवार सुबह जीआरपी ने तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹40000 बताई जा रही है। पकड़े गए शराब तस्कर विकास कुमार, बादल कुमार तथा बिट्टू कुमार बिहार राज्य के निवासी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर तस्करों को जेल भेज दिया गया है।