मुगलसराय: मुगलसराय के यूरोपियन कॉलोनी में मनचलों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने के मामले में कार्रवाई में जुटी पुलिस
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे पुलिस चौकी अंतर्गत यूरोपियन कॉलोनी में छात्राओं पर दो मनचलों द्वारा फब्तिया कसी गई है। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के मुताबिक छात्राओं के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी ने रविवार को बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।