सिंगरौली: NTPC विंध्याचल सुहासिनी संघ ने विन्ध्य चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर किया आयोजित, 200 से अधिक लोगों की हुई जांच
एनटीपीसी विंध्याचल एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के सौजन्य से विंध्य चिकित्सालय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच की गयी. सभी का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, नेत्र परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया।