सिंगरौली: विन्ध्यनगर रोडवेज डिपो के समीप खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, टला बड़ा हादसा
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के रोडवेज डिपो के समीप मुख्य मार्ग पर खड़ी ट्रक के पीछे एक अनियंत्रित ऑल्टो कार पीछे से ठोकर मार कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस दुर्घटना में जहां ऑल्टो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है वहीं चालक व कार में सवार अन्य यात्री बाल बाल बच गए हैं फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।