सिंगरौली: ग्राम बिन्दुल में कुएं में गिरने से एक मासूम बालक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्दुल निवासी एक 12 साल का बालक पानी भरने गया था, जहां कुंए में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार पिता उमेश बसोर उम्र 12 वर्ष साकिन विन्दुल कुंए में पानी भरने गया था। जहां वह कुंए में गिर पड़ा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र धुर्वे हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे मामले पर जाँच शुरू कर दी है ।