सिंगरौली: सीईओ चितरंगी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, भोपाल लोकायुक्त की ओर से कराई गई जांच में लाखों की हेराफेरी हुई उजागर
चितरंगी जनपद सीइओ हरिश्चन्द्र द्विवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिर भी जनपद का कार्यभार सीइओ संभाल रहे हैं।हनुमना में अपने कार्यकाल के दौरान दो फर्मों को लाखों रुपए का भुगतान निजी स्वार्थ के लिए कर दिया था। लोकायुक्त की ओर से जिला पंचायत रीवा के सीइओ को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई। जांच में अनाधिकृत रूप से वेंडरों को भुगतान करना पाया गया।