सिंगरौली: बरगवां वन्य परिक्षेत्र अंतर्गत वन्य प्राणी तस्करों के कब्जे से पैंगोलिन वन्यजीव बरामद
बरगवां वन परिक्षेत्र के जंगलों में सक्रिय वन्यप्राणी तस्करों के कब्जे से एक पैंगोलिन वन्यप्राणी को जीवित अवस्था में वन अमले की टीम ने बरामद करने में सफलता हासिल की। वन की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।उप वनमण्डला अधिकारी जया त्रिपाठी ने बताया की मुखविरो के जरिये वनप्राणी पैंगोलिन के पकड़े जाने की जानकारी मिली। जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी बरगवां सागर शुक्ला के देख-रेख में वन अमले की टीम रवाना कर 8 आरोपी तस्करो से पूछताछ कर उक्त वन प्राणी को बरामद करते हुये आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओ के तहत गिरफ्तार किया गया।