प्रतापगढ़: पत्नी से प्रताड़ित शिक्षक ने एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की फरियाद की
जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मोहम्मद अनीस ने एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह गांव निवासी नाजिया बानो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी उसे हैरान परेशान कर रही है। वर्ष 2023 से वह उसके घर नहीं आई।