#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। शहर के एनएच-21 स्थित आगरा रोड पर मुखिया जी के ढाबे के पीछे बने ज्वाला रिज़ॉर्ट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिज़ॉर्ट में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन चल रहा था, इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से वहां रखे गद्दों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखे अन्य गैस सिलेंडरों में भी भयानक विस्फोट होने शुरू हो गए। मौके पर लगातार हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आसपास के इलाके में धमाके सुनाई दे रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, मामले से जुड़े विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।