वाराणसी में PNU क्लब का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वाराणसी के PNU क्लब में न्यू ईयर पार्टी के वक्त हंगामा हुआ। ड्रिंक लेकर डांस कर रहे युवकों का धक्का लगने से क्लब पदाधिकारियों के बेटे नाराज हो गए। उन्होंने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्नी और बच्चों के सामने दोनों को गाली दी। पीटा, फिर सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को बचाया।