चाइनीज मंझे की चपेट में आने से मृत विवेक शर्मा के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रकट की शोक-संवेदना
कज्जाकपुरा निवासी 21 वर्षीय विवेक शर्मा की चाइनीज मंझे से गला कटने से मौत हो गई। परिजनों की चीत्कार सुन सबकी आंखें नम हो गई है। विवेक के परिवार में नववर्ष को लेकर उत्साह था। मगर गुजरते साल ने कभी न भरनेवाला जख्म दिया।बता दे की विवेक शर्मा के पिता राजेश शर्मा की पहड़िया स्थित सुरभि होटल के सामने सैलून है।