वाराणसी के कैंट पुलिस ने 13 बाइक समेत दो चोरों को दबोचा
वाराणसी कैंट पुलिस के हत्थे मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान बाइक चोर चढ़ गए। पहले पकड़े गए बाइक चोर ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन सिपाही ने दबोच लिया। उसने कबूल कर लिया कि उसकी ही नहीं उसके दोस्त की बाइक भी चोरी की है। पुलिसकर्मी दोनों चोरों को लेकर थाने पहुंचे तो पता चला कि उनके पास दो नहीं 13 चोरी की बाइकें हैं।