वाराणसी में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने पुलिस प्रशासन को सौंपे निःशुल्क 6 गोल्फ कार्ट
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आगामी कुंभ के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आने वाले कमजोर एवं अशक्त व्यक्तियों की सुविधा हेतु पुलिस प्रशासन को बुधवार को नगर निगम वाराणसी की ओर से निःशुल्क 6 गोल्फ कार्ट भेंट किया गया। यह गोल्फ कार्ट चौक थानाध्यक्ष के देख रेख में मैदागिन से गोदौलिया तक प्रतिदिन नियमित रूप से चलाया जाएगा।