केरसई: केरसई में तीज पर्व पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की विधिवत पूजा
Kersai, Simdega | Sep 14, 2026 केरसई में सोमवार को 4:00 तीज पर्व के मौके पर अपने-अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने विधिवत्त पूजा किया। शिव मंदिर में पुजारी द्वारा विधिवत शंकर पार्वती की पूजा कराई जिसके बाद कथा सुनाई ।इस मौके पर पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे की मांग भरकर सोलह सिंगार के साथ अपने पति की लंबी आयु की कामना की।