बालूमाथ: बीडीओ ने बालूमाथ प्रखंड कर्मीयों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बालूमाथ प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ सोमा उरांव के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न विभागों एवं पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं के तहत अबतक हुए खर्च,शेष राशि, स्वीकृत एवं पूर्ण योजनाओं तथा लंबित योजनाओं कीसमीक्षा हुईl