खेरागढ़: जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बारात रोकने का आरोप
Kheragarh, Agra | Nov 28, 2026 जगनेर के नगला वीरभान गांव में दलित परिवार की बारात रोककर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित सुरेंद्र के यहां आई बारात के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि 20-25 लोगों ने जातिसूचक गालियां देकर दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा। महिलाओं और बाबा साहब की तस्वीर से भी अभद्रता का आरोप है। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।