भगवानपुर: टांडी पर गांव के चार घरों में चोरी, नशा पाउडर छिड़कने का आरोप; इलाके में दहशत
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के टांडी पर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में दहशत का माहौल है। रविवार को सुबह करीब आठ बजे पीड़ित परिवारों के अनुसार, सभी लोग प्रतिदिन की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने-अपने घरों में सो गए थे।