देवास। ‘दर्पण देवास ’ फेक आईडी मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा को लेकर भाजपा संगठन में मामला गरमा गया है। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव को आवेदन सौंपते हुए प्रवीण वर्मा को भाजपा की सदस्यता एवं सभी संगठनात्मक पदों से मुक्त कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
इस दौरान भाजपा के महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, महामंत्री, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकसुर में मांग रखी कि पुलिस द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद प्रवीण वर्मा के खिलाफ पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की जाए और उन्हें संगठन से निष्कासित किया जाए।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक स्तर पर उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।
मामले को लेकर जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। पार्टी में जो प्रक्रिया निर्धारित है, उसका पालन किया जाएगा और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कार्रवाई के बाद अब ‘दर्पण देवास ’ फेक आईडी मामला भाजपा संगठन के स्तर पर भी पहुंच गया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से की गई निष्कासन की मांग के बाद अब पार्टी नेतृत्व की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews