देवास। देवास पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये कीमत के 220 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे।
गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसपी पुनीत गेहलोद ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस व साइबर सेल टीम का आभार जताया।
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि इस साल अब तक देवास पुलिस करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत के 1100 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन तलाशकर उनके मालिकों तक पहुंचा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, इनमें देवास जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं, जिन्हें साइबर सेल की तकनीकी मदद से ट्रेस कर बरामद किया गया।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews