धरहरा: परिवार के दिल्ली जाने पर बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने साढ़े नौ लाख के नकदी-जेवरात चुराए
धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई, जब गृहस्वामी के पिता घर के बाहर की लाइट बंद करने पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरवाजे के दोनों ताले टूटे देखे। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला।