नेगवा के सरकारी स्कूल में विदाई गीत से भावुक हुए 12वीं के छात्र-छात्राएं
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जंगल के बीच स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनवा में धार्मिक व सांस्कृतिक वातावरण के बीच भव्य आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई, जिसे पंडित राम के द्विवेदी द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।