स्लीमनाबाद: छपरा के जंगल में अनुभूति कार्यक्रम, छात्रों को वन्य प्राणी सुरक्षा की शपथ दिलाई गई
शासन के निर्देशानुसार कटनी वन मंडल द्वारा स्लीमनाबाद छपरा के जंगल क्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को वन, वन्य प्राणी संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी स्लीमनाबाद देवेश गौतम के नेतृत्व में बच्चों को वन भ्रमण कराया गया।