ग्राम छोटा बरेहटा: 25 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा बरहटा में एक 25 वर्षीय नवयुवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में गाटर से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची रीठी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की।