रीठी में सूर्य उपासना का महापर्व, गहोई वैश्य समाज की भव्य शोभा यात्रा: जय गहोई, जय गोसाई
सूर्य उपासना के महापर्व के पावन अवसर पर रीठी नगर में श्री गहोई वैश्य समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैश्य समाज के आराध्य देव श्री सूर्य देव के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। पूजन उपरांत नगर में निकली शोभा यात्रा ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।