कलेक्टर श्री तिवारी ने वित्तीय अनियमितता पर बहोरीबंद के स्वास्थ्य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित
वित्तीय अनियमितता और पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल में पदस्थ तत्कालीन प्रभारी लेखापाल वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्थ श्री राहुल मिश्रा सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।