पटियाली: नगला चिना में चोरी के शक में 13 वर्षीय बालक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, चार पर दर्ज हुई रिपोर्ट
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला चिना गांव में चोरी के शक में 13 वर्षीय बालक को पेड़ से बांधकर मारपीट का मामला सामने आया है। बालक की मां स्नेहलता की तहरीर पर पुलिस ने किताब सिंह, सत्यपाल, नेकराम व दयाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना का वीडियो वायरल हुआ। सीओ पटियाली अमित कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।