फर्रुखाबाद: बस में मदद के बहाने महिला का बैग साफ कर ₹25 हजार और जेवर लेकर भागा युवक, पीड़िता ने पहचानकर दबोचा
फर्रुखाबाद में बस में सामान रखने के बहाने एक युवक द्वारा महिला के बैग से नकदी और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को दोबारा बस स्टैंड पर पहचान लिया। युवक महिला को देखते ही भागने लगा, लेकिन लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना शमसाबाद क्षेत्र के