गाड़ासरई के निजी स्कूल में औचक निरीक्षण, कई गंभीर अनियमितताएं उजागर
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में निजी विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जांच के तहत प्रशासन ने गाड़ासरई स्थित बिरासनी शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें मान्यता नियमों के उल्लंघन सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल ने विद्यालय में मनमानी शुल्क वसूली, स्वीकृत परिसर से बाहर अतिरिक्त कमरों में कक्षाएं संचालित करने, बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र वाले स्कूल वाहनों का उपयोग, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी, छोटे एवं अपर्याप्त कमरों में विद्यार्थियों को पढ़ाने तथा खेल मैदान के अभाव जैसी खामियां पाईं।
निरीक्षण दल ने विद्यालय प्रबंधन को तत्काल आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पाई गई अनियमितताओं के संबंध में मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (स्थापना एवं संचालन) नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, एडीपीसी श्री प्रवीण तिवारी, प्राचार्य श्री आलोक जैन, श्री जे.एस. मरकाम एवं श्री बी.एस. पंद्राम सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
#Dindori #MadhyaPradesh #PrivateSchool #SchoolInspection #Education #SchoolRules #EducationNews #AnjuPawanBhadoria #Gadasarai #BreakingNews #NationalNews #HindiNews #ViralNews #JansamparkMP #SchoolSafety #EducationReform