आबू रोड: आबूरोड में 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अंतिम दौर में, खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर साधा निशाना
आबूरोड के वासड़ा स्थित उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 70वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में विभिन्न जिलों से शेष रहे प्रतिभागियों ने टारगेट पर निशाना साधते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजित विभिन्न राउंड में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया