अल्बर्ट एक्का (जारी): नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को 10 साल की सज़ा, ₹2 लाख का जुर्माना
एडीजे चार संजीव भाटिया की अदालत में सोमवार की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित जारी प्रखंड के सिकरी निवासी अमित कुजूर (26) को 10 साल की सजा व दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं आरोपित के द्वारा जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ सकता है। घटना 16 अगस्त 2020 की रात्रि की है।