🔴 जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा! मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की उंगली कटी
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में शनिवार सुबह काम के दौरान कर्मचारी तेजभान सिंह हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, वे बम का एक कंपोनेंट तैयार कर रहे थे। इसी दौरान मशीन का लीवर दबाते ही उनकी उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
🏥 अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें फैक्ट्री के ओएफके अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
⏰ घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। दीपावली की छुट्टी के बावजूद फैक्ट्री के कुछ सेक्शन में उत्पादन का काम जारी था।
📍 स्थान: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
सच सबसे पहले, सच के साथ।
📱 Instagram: सच तक पत्रिका News
📱 Follow: ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
आपकी राय में ऐसी संवेदनशील मशीनों पर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसी होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
___
#Jabalpur #JabalpurNews #OrdnanceFactory #MadhyaPradeshNews #SachTakPatrikaNews