मनोहरथाना: लक्ष्मी पुरा से लापता 8 वर्षीय बालक का शव कुएं में मिला
दांगी पुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में सोमवार रात्रि से लापता 8 वर्षीय बालक का शव घर के समीप कुएं में मिला । मनोहर थाना सीएससी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। लक्ष्मीपुरा निवासी जसमीत पुत्र बनकट तंवर सोमवार रात्रि 9 बजे से 11 बजे के बीच घर से लापता हो गया था । इसकी रिपोर्ट दांगी पुरा थाने में दादा बनकट लाल द्वारा करवाई गई थी।