आबू रोड: आबूरोड के किवरली भगवती रिसोर्ट के सामने प्रशासन ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त
आबूरोड में नेशनल हाईवे-27 के पास किवरली भगवती रिसोर्ट के सामने प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।बनास नदी से अवैध रूप से बजरी खनन कर परिवहन किया जा रहा था..जिस पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में देलदर तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित ने कार्रवाई को अंजाम दिया