करगहर: डुमरा में अधेड़ की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव 10 घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा, गिरफ्तारी और नौकरी की मांग
डुमरा गांव में अधेड़ जनार्दन तिवारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। करीब 10 घंटे तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। बाद में सासाराम एसडीएम के पहुंचने और लोगों को समझान