डालमियानगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ रावण दहन
विजयादशमी के पावन अवसर पर डेहरी के डालमिया नगर मैदान में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। रावण दहन देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास राज के नेतृत्व में लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रशासनिक सतर्कता के बीच रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।