श्रीराम के हाथों हुआ रावण दहन, सूर्यपुरा में उमड़ी भीड़
सूर्यपुरा। विजयादशमी के अवसर पर सूर्यपुरा के बड़ा तालाब पर बंगला चौक पर छात्र संघ सूर्यपुरा की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया।