पिछले 11 सालों की तरह इस बार भी हिंदुस्तान युवा संगठन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर शाम के समय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम से शनिवार शाम 5 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा मे बड़ी संख्या मे मातृशक्ति,युवा युवती शामिल थे,वही अतिथि के तौर पर विधायक मुकेश टंडन, संगठन के संरक्षक श्यामसुंदर शर्मा भी हाथों में तिरंगा थाम कर शामिल हुए।