पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश अध्यक्ष देव बाबू रस्तोगी
कौशांबी। मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार देर रात एसओजी और चरवा थाना पुलिस की मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल के पिता बताए जा रहे नौशाद अली से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव बाबू रस्तोगी ने सक्रियता दिखाई। वह मृतक गया प्रसाद के पुश्तैनी गांव पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताया। देव बाबू रस्तोगी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अब तक 11 लोगों की म�