पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद मुठभेड़ में घायल
पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद; पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्लास्ट में अब तक 11 मौतें
कौशांबी। मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सोमवार और मंगलवार देर रात जिले की एसओजी और चरवा थाना पुलिस की मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल के पिता बताए जा रहे नौशाद अली से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान नौशाद के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उससे पटाखा फैक्ट्री संचालन और विस्फोट से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है। मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लापरवाही पर पुलिसकर्मि�