पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद मुठभेड़ में घायल
तेरह मिल के पास एसओजी व चरवा पुलिस की कार्रवाई, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद
कौशांबी। मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार भोर थाना चरवा क्षेत्र के तेरह मिल के पास एसओजी और चरवा थाना पुलिस की मुख्य आरोपी के पिता नौशाद अली से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
एसओजी टीम प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चरवा पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने घायल नौशाद के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। नौशाद अली को पटाखा फैक्ट्री मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल का पिता बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे विस्फोट की घटना और पटाखा फैक्ट्री के संचालन से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है।
व�