पीड़ित परिवारों से मिले डीएम और एसपी, हरसंभव मदद का भरोसा
मृतकों के परिजनों को आठ-आठ लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कौशांबी। मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में हुई जनहानि के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए राहत कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने पोस्टमार्टम हाउस और ग्राम पंसौर पहुंचकर दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
अधिकारियों ने परिजनों से कहा कि वे उन्हें अपना भाई समझें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं। प्रशासन इस कठिन समय में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ा है।
प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दैवी आपदा मद के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को कुल आठ लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की आर्थिक सहा