बड़वानी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन हवालात अभियान के अंतर्गत अंजड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को घटना के चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरज वास्केल निवासी जिला धार ने चरित्र पर संदेह करते हुए अपनी पत्नी किरणबाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद अरविंदो अस्पताल इंदौर रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना प्रभारी अंजड निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चंगोड़, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक महेंद्र बघेल �