ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में मनोज तिवारी ने किया बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का दर्शन, भजन से भक्तिमय हुआ माहौल, प्यार दुलार के लिए जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सह भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार की शाम करीब 6 बजे बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।