शाहगंज: मामूली विवाद में दबंगों ने किया हमला, चार लोग हुए घायल
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसराभादी गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार युवकों पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी हमले की चपेट में आ गए। घटना में चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने युवकों को निशाना बनाकर मारपीट शुरू